Samastipur

समस्तीपुर में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर शिक्षा विभाग ने 20 जून तक रिक्तियां मांगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण जिले नियोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। विभाग ने इसके लिए पूर्व तैयारी शुरू कर दी है, ताकि काउंसिलिंग के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं हो। सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों की चरणबद्ध तरीके से काउंसिलिंग होगी। इसके लिए स्थापना डीपीओ ने सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों से विषयवार स्वीकृत बल, कार्यरत बल एवं रिक्त पदों तथा वर्गवार नामांकित छात्र-छात्राओं के बारे में पूरा ब्योरा सभी बीईओ से मांगा है।

डीपीओ ने सारा ब्योरा ई-मेल के साथ-साथ हार्ड कॉपी में डीईओ कार्यालय को 20 जून तक उपलब्ध कराने को कहा है। किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बता दें कि सक्षमता परीक्षा में जिले के 9 हजार से अधिक शिक्षक उत्तीर्ण हैं। काउंसिलिंग के बाद ये सभी विशिष्ट शिक्षक बन जायेंगे। इन्हें बहुत सारी सुविधाएं मिलने लगेगी। इन शिक्षकों से सक्षमता परीक्षा का फार्म भरते वक्त ही तीन जिलों के विकल्प लिये गये थे।

इन शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा में मिले अंक एवं आरक्षण के आधार पर जिला आवंटित किए जायेंगे। ये शिक्षक विद्यालय आवंटित होने और योगदान की तिथि से विशिष्ट शिक्षक बन जायेंगे और इन्हें राज्यकर्मी का दर्जा भी मिल जायेगा। राज्यकर्मी बनने के बाद सभी सक्षमता पास शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

33 मिनट ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

2 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

2 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

13 घंटे ago