Bihar

बिहार: गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा में डूबी, एक दर्जन से अधिक लोगों के नदी में डूबने की खबर

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बाढ़ में बड़ा नाव हादसा हुआ है। गंगा दशहरा के मौके बाढ़ के उमानाथ घाट पर गंगा नदी में नाव डूबने से एक दर्जन से अधिक लोगों के नदी में डूबने की खबर है।

नाव डूबने के बाद प्रशासन द्वारा गोताखोर की मदद से डूबे हुए लोगों की खोजबीन जारी है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। गंगा में डूबे लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नाव हादसे में 16 लोगों के लापता होने की खबर है। गंगा दशहरा के मौके पर सुबह से ही गंगा घाटों पर भीड़ देखी जा रही है। इस भीड़ में से कुछ लोग गंगा के उसे पर जाने के लिए नाव में सवार हुए थे, जो बीच धार में जाकर पलट गई।

नाव पर नालंदा जिले के रहने वाले एक बड़े अधिकारी के भी लापता होने की सूचना मिल रही है। अनुमंडल प्रशासन लापता लोगों के तलाश में जुटी हुई है जबकि स्थानीय लोग भी लापता लोगों की खोजबीन में लगे हुआ हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

16 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

19 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

21 घंटे ago