Samastipur

रोसड़ा में रसोई गैस सिलेंडरों की लगातार हो रही चोरी; 23 दिनों के अंदर तीन अलग-अलग जगहों से 347 सिलेंडर ले उड़े चोर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- इन दिनों समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में लगातार सिलेंडर चोरी की घटनाएं घट रही हैं। उच्चके खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे है। बीते 23 दिनों के अंदर चोरों ने तीन अलग-अलग जगहों से कुल 347 रसोई गैस सिलेंडरों की चोरी कर ली है। जहां बीते शनिवार की रात थाना क्षेत्र के देवनपुर चौक स्थित एलपीजी गैस गोदाम का ताला तोड़ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां चोरों ने 69 रिफिल व 147 खाली सिलेंडर की चोरी कर ली है। रविवार को सूचना पर पहुंचे एसआई राजीव लाल पंडित व डॉयल 112 टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

एसआई राजीव लाल पंडित ने गैस एजेंसी संचालक सुभाष चंद्र झा से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर तहकीकात की। पुलिस ने गोदाम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला। करियन-बलहा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी संचालक सुभाष चन्द्र झा ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा गोदाम के मेन गेट का ताला टूटा हुआ रहने की जानकारी दी गयी। सूचना पर पहुंचे तो मेन गेट व गोदाम का ताला टूटा हुआ देख भौंचक रह गए। गोदाम में देखा तो कुछ सिलेंडर गिरे पड़े हुए थे। स्टॉक का मिलान किया तो 69 रिफिल व 147 खाली सिलेंडर गायब मिले। गोदाम परिसर में पिकअप वाहन के पहिया का निशान भी पाया गया है। इधर , घटना को लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त थी।

गैस गोदाम को टारगेट कर रहा गिरोह :

महज 23 दिनों के अंदर थाना क्षेत्र में गैस गोदाम में हुई चोरी की यह तीसरी घटना है। बार-बार इस तरह की घटना घटित होना पुलिसिया गश्ती के दावे की पोल खोल रहा है। बता दें कि बीते 21 मई की रात सोनूपुर स्थित सत साईं इंडेन गैस गोदाम का ताला तोड़ उच्चकों ने 70 रिफिल सिलेंडर की चोरी कर ली थी। पुलिस इस मामले में संलिप्त उच्चकों की पहचान में ही जुटी थी कि बीते गुरुवार की रात उच्चकों ने मिर्जापुर स्थित बोढ़न गैस गोदाम के 61 रिफिल सिलेंडर उड़ा दिए।

इन दोनों मामले में संलिप्त आरोपियों का पुलिस सुराग ढूंढने में ही लगी थी कि अब उचक्कों ने देवनपुर स्थित गैस गोदाम को अपना निशाना बना पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। चोरी की घटना का शिकार हुए सभी तीन गैस गोदाम एक ही रूट (रोसड़ा-शिवाजीनगर मुख्य पथ) में संचालित हैं। घटनास्थल पर मौजूद गैस एजेंसी कर्मियों व ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस ने पिछली घटना से सबक लिया होता और इस रूट में गश्ती बढ़ायी होती तो इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती ।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

6 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago