Samastipur

समस्तीपुर लोकसभा सीट से हार की समीक्षा कर रही कांग्रेस, भीतरघात करने वालों पर कही कारवाई की बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में 2024 लोकसभा चुनाव के समीक्षा को लेकर एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, कार्यकारणी के सदस्यगण, विशेष आमन्त्रित सदस्यगण ने भाग लिया। बैठक में साथियों ने हार के कारणों की विस्तृत समीक्षा की तथा भीतरघात करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने का काम किया तथा यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी जुलाई के प्रथम सप्ताह से समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले चारो विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा प्रारंभ किया जायगा।

यात्रा के माध्यम से तमाम लोगो को जिन्होंने कांग्रेस को वोट किया और नही भी किया उन सभी को धन्यवाद देने के साथ साथ उनकी समस्याओं से अवगत होना तथा उसके निराकरण हेतु आगे की कार्य का ब्यौरा तैयार किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सन्नी हजारी ने भी भाग लिया।

इसके अतिरिक्त अन्य लोगों में जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राम उदगार महतो, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सतीश कुमार चौधरी, उपेंद्र नाथ तिवारी, समोली झा, सोनी पासवान, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, डोमन राय, शंभू प्रसाद सिंह, अब्दुल मलिक, आशुतोष कुमार, नंद कुमार चौधरी, सुरेश कुमार महतो, कपिलेश्वर कुंवर, बाल मुकुंद राय, नंदन कुमार चौधरी, सुधीर कुमार सिंह, मो० मोहिउद्दीन, राम विलास राय बिरनामातुल, मो० इसराफील, फैज अहमद फैज, गोपाल प्रसाद, कृष्ण कुमार राय, अनिल राय, वीरेंद्र राय, राधा कांत चौधरी, सीता राम महतो, अजीत कुमार झा, अनिल कुमार चौधरी, अजय कुमार, आनंद कुमार शर्मा, मो० इमरान, अनिल कुमार कुशवाहा ने भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago