Samastipur

समस्तीपुर: अपराध के घटना की योजना बनाते हुए 4 अपराधी हुए गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को एक पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सभी बदमाश थाना क्षेत्र के हेतनपुर धमौन स्थित रूनी भुईया के समीप से अपराध की योजना बना थे। अपराध की योजना बना रहे तीन अन्य अपराधी छापेमारी के दौरान फरार हो गये। थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह एवं दारोगा अरशद इमाम अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर कुछ अपराध कर्मी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दिए जाने के बाद दारोगा प्रमोद मंडल, अरशद इमाम अंसारी, पीसी बीरबल कुमार यादव, अन्य पुलिसकर्मी एवं सुरक्षा बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे तो पुलिस ने खदेड़ कर अपराधियों को पकड़ लिया। इस दौरान तीन अन्य अपराधी भागने में कामयाब हो गये। गिरफ्तार अपराधियों में हरपुर सैदाबाद के उत्सव भारत, आमदीपुर के नीतीश कुमार, हेतनपुर के उदय कुमार तथा प्रशांत कुमार के नाम शामिल हैं।

भागने वाले अपराधियों में वांछित अपराधी आमदीपुर निवासी विमल कुमार तथा छोटू कुमार एवं सरारी के राजा कुमार के नाम शामिल हैं। पकड़े गये अपराधियों में से उत्सव भारत के पास से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस और उदय कुमार के पास से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। इन अपराधियों के पास से मोहनपुर में लूट की मोबाइल भी बरामद की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

11 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

12 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

13 घंटे ago