Bihar

बिहार में धू-धूकर जली चलती हुई कार, बाल-बाल बचे होमगार्ड के प्रदेश अध्यक्ष समेत 4; 2 गेट हो चुके थे बंद

बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क पर चलती लग्जरी कार में भीषण आग लग गई। घटना काजी मोहम्मदापुर थाना इलाके के चक्कर मैदान रोड में पथ निर्माण विभाग के कार्यालय के समीप शुक्रवार रात हुई। इसमें होमगार्ड संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ठाकुर समेत चार लोग बाल बाल बच गए। गाड़ी छोड़कर उतने से पहले कार के दो गेट जाम हो चुके थे। थोड़ी सी देरी होती दो चार लोग कार के साथ जिंदा जलकर राख हो जाते।

अरुण ठाकुर ने बताया कि कार में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। बोनट की ओर से धूंआ निकलता देख गाड़ी चला रहे अरुण ठाकुर ने गेट खोलने की कोशिश की। लेकिन तबतक दो गेट जाम हो चुके थे। दूसरी ओर का दोनों गेट खोल कर आगे और पीछे बैठे चार लोग गाड़ी से निकलकर बाहर भागे। देखते देखते कार सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। अरुण ठाकुर ने तुरंत इसकी सूचना पर अग्निशाम विभाग को दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर पहुंचे काजी मोहम्मदपुर थाना के दारोगा अहरार खान ने बताया कि कार से सभी लोग सुरक्षित निकल गए थे।

होमगार्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने बताया कि बीबीगंज स्थित अपने आवास से दुकान के लिए जा रहे थे। गाड़ी में चार लोग सवार थे। गाड़ी वह खुद ड्राइव कर रहे थे। सर्किट हाउस के पास अचानक गाड़ी के इंजन में आग लगने का एहसास हुआ। गाड़ी में धुंआ उठते हीं उन्होंने कार रोक दी। गाड़ी में दोनों सीटों पर बैठे चारों लोगों ने अपने अपने पास वाले चारों गेट को खोला। पता चला कि दो गेट नहीं खुले। सभी लोग दो गेट से तुरंत बाहर निकल गए। उन्होंने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही के कमांडेंट त्रिलोकी नाथ झा के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

धुंआ उठने के तुरंत बाद कार धू धू कर जलने लगी। दमकल की एक छोटी और एक बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी की अग्नि शमन विभाग की टीम को फोम का उपयोग करना पड़ा। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। कार में लगी आग को दमकल की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। अरुण ठाकुर ने भगवान को धन्यवाद दिया। होमगार्ड कमांडेंट त्रिलोकी नाथ ने कहा कि घटना में कार के अलावे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

9 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

9 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

23 घंटे ago