Samastipur

समस्तीपुर में हाईवा व बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार ज’ख्मी, जमकर हुआ बवाल; गाड़ी में लगाई आग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैड़ा घाट के पास बांध पर तेज रफ्तार से आ रही हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इसमें बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा और मिट्टी खनन में लगे एक वाहन में भी आग लगा दी। वहीं जख्मी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान पोखरैड़ा वार्ड संख्या संख्या-1 के भगवती चरण राय के पुत्र निशांत कुमार के रुप में की गयी है।

इधर, घटना के बाद हुए बवाल की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच लोगों को समझा कर मामला को शांत कराया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि आक्रोशित लोगों द्वारा एक वाहन में आग लगा दी गयी है। हाईवा की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बूढ़ी गंडक नदी में काफी दिनों से जेसीबी की मदद से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर व हाईवा से ढोया जाता है। इसी दौरान निशांत कुमार जब बाइक से जा रहा था, तो तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। जिसके कारण बाइक सवार निशांत गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago