मुजफ्फरपुर में बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल समस्तीपुर के नरहन जा रही मालगाड़ी का कपलिंग शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन के लाइन नंबर दो पर खुल गया। इससे मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। यह देखकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अफरातफरी मच गयी। इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, सीडीओ राजीव कुमार और कैरेज विभाग के कर्मी पहुंचे। कपलिंग खुले होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 10 मिनट में कपलिंग को जोड़कर मालगाड़ी रवाना कर दिया गया। उससे पहले रेलवे के अधिकारियों और कर्मी काफी सीरियस और व्यस्त दिखे।
इससे पूर्व रेलकर्मियों को कपलिंग टूटने की सूचना मिली थी। हालांकि, कपलिंग टूटा नहीं था, उसका हुक निकल गया था। मालगाड़ी पर सीमेंट लदा था। गोरखपुर से आ रही मालगाड़ी समस्तीपुर के नरहन जा रही थी। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सिग्नल क्लीयरेंस के लिए लाइन नंबर दो पर रुकी थी। सिग्नल मिलने पर पायलट ने गाड़ी को जैसे ही आगे की ओर बढ़ाया कि यह हादसा पेश आया।
घटना को लेकर बताया गया कि सिग्नल मिलने पर जैसे ही लोको पायलट ने मालगाड़ी को नारायणपुर अनंत की ओर बढ़ाया, जोरदार आवाज हुई। मालगाड़ी दो मीटर तक बढ़कर रुक गयी। क्योंकि ट्रेन के दो भागों में बंट जाने से ऑटोमेटिक वैक्यूम हो गया। लोको पायलट ने इसकी जानकारी गुड्स मैनेजर को दी, फिर कंट्रोल को सूचना दी गई। इधर, जोरदार आवाज सुन स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी भी सोच में पड़ गए और जल्दीबाजी में मौके पर पहुंचे। सीडीओ और कैरेज विभाग को जानकारी दी।
इधर इस मामले में ऑपरेटिंग विभाग के पदाधिकारी ने कपलिंग खुलने की जानकारी दी है। पदाधिकारियों ने कपलिंग टूटने की बात को गलत ठहराया। जानकारी हो कि अगर यह परिचालन के दौरान होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा टल जाने पर सबने राहत की सांस ली।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…