समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के दिनमानपुर उत्तरी पंचायत के हरि टोल में गुरुवार को पोखर में स्नान करने के क्रम में दो किशोरी की डूब जाने से मौत हो गई। मृत किशोरी की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधुरापुर कोठिया टोला गांव निवासी राधेश्याम यादव के 11 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी, एवं हायाघाट थाना क्षेत्र के रामकुमार यादव की 13 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपने नाना के यहां आए थे।
मृत दोनों किशोरी खानपुर थाना क्षेत्र के दिन मानपुर उत्तरी पंचायत के हरि टोल निवासी डोमी राय का नतनी बताया गया है। बताते हैं कि घर के बगल में ही बासो पोखर में दोनों स्नान करने गई थी। गहरे पानी में चले जाने से डूब जाने से उसकी मौत हो गई। अपर थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…