समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन पर जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस में गुरुवार को वाणिज्य विभाग की टीम ने बेटिक यात्रियों के लिए जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सूची सिंह के निर्देश पर जांच की गई। इसमें कई यात्री पकड़े गये। स्लीपर से एसी कोच तक में यात्री अवैध रूप से यात्रा करते हुए नजर आ रहे थे।
टीम का नेतृत्व वाणिज्य विभाग की ओर से मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सहित पूरी टीम उपस्थित रही। वहीं जांच में रेल पुलिस भी शामिल हुई। जांच के दौरान यात्रियों को अवैध रूप से यात्रा करते हुए पाया गया। जिसके कारण रेलवे एक्ट के तहत यात्रियों को जुर्माना लगाया गया।
वाणिज्य विभाग की जांच में 26 अवैध रूप से यात्रा कर रही यात्री धराये। जिससे 25 हजार 220 रुपये का जुर्माना रेलवे ने लिया। वहीं, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में भी जांच की गयी। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की जांच की गयी।
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…