Samastipur

डाक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समस्तीपुर के शैलेश को इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : डाक सेवा के क्षेत्र में देश में पहली बार निजी स्तर पर बनायी व संचालित की गयी पांच डाक परियोजनाओं के लिए समस्तीपुर प्रधान डाकघर के भूतपूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। श्री सिंह को इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा इस आशय का ट्रॉफी मेडल, प्रमाण पत्र, पेन, चाबी रिंग, मेटल स्टीकर आदि से सम्मानित किया गया।

जिसपर स्पष्ट रूप से श्री सिंह का नाम अंकित किया गया है। डाक सेवा को समाज सेवा के रूप में परिभाषित कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह के द्वारा डाक उत्पाद व सेवाओं के व्यापक प्रचार – प्रसार व समस्त डाक सेवाओं की जानकारी, उनसे होने वाले लाभ तथा इन सेवाओं में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु देश में पहली बार निजी स्तर पर जनसम्पर्क निरीक्षक आपके द्वार, पोस्टल हेल्पलाइन ऑन मोबाइल सेवा, डाक शिविर कार्यक्रम, भारतीय डाक आपकी सेवा में जैसी परियोजना बनायी व इसे संचालित भी किया।

बताते चलें कि पिछले अक्टूबर माह में श्री शैलेश को डाक सेवा व सामाजिक कार्य हेतु उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर के वर्तमान सांसद जगदम्बिका पाल के द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

7 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

18 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

18 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

19 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

20 घंटे ago