Samastipur

समस्तीपुर: नदी में निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की सिर कटी ला’श, अब तक नहीं हुई पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सौनखर कमला नदी में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसकी लाश नदी में फेंक दी गयी है। महिला की लाश को पुलिस ने नदी से बरामद की है। उसके सिर को धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया गया है तथा सिर नहीं है। लाश को देखकर आशंका है कि उसके साथ पहले दुष्कर्म कर फिर हत्या की गयी है। लाश मिलने की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

सौनखर गांव के पास कमला नदी में रविवार की दोपहर नदी के किनारे गये लोगों को एक महिला की लाश देखी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। नग्न अवस्था में मिली लाश की पहचान सिर नहीं रहने के कारण नहीं हो सकी है। शरीर पर कई जगह कटने के निशान भी मिले हैं। आशंका जतायी जा रही है कि उसपर धारदार हथियार से वार किया गया है।

लाश की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शनिवार की रात्रि में उसके दुष्कर्म कर हत्या की गयी है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन समाचार प्रेषण तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है। थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम का कहना है कि किसी भी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला क्या है। फिलहाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार की देर रात महिला का शव समस्तीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा। शव की पहचान के लिये उसे 72 घंटों तक सुरक्षित रखा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

16 मिनट ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

5 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

9 घंटे ago