समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक विवाहित महिला की आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने के मामले को लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इसको लेकर पीड़ित महिला के पिता के आवेदन पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
आवेदन में इसमें हसनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलीप यादव के पुत्र हर्ष कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदन में पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि दो महीने पहले पहले 26 अप्रैल को पुत्री की शादी बड़े धूमधाम से हुई। शादी के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल चली गई।
इससे पूर्व 24 अप्रैल को उक्त आरोपित ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से उनके दामाद को कॉल किया और उनकी पुत्री से शादी नहीं करने की धमकी दी थी। वहीं दामाद के मोबाइल पर भी पुत्री के आपत्तिजनक तस्वीर भेज दी। इसके बाद उनकी पुत्री के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। उधर साइबर थाना की पुलिस ने आवेदन प्राप्त करते ही कारवाई में जुट गई है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…