Samastipur

समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे सड़क का DM ने किया निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे पैकेज 4 में समस्तीपुर प्रखंड के शिवनंदनपुर और कल्याणपुर प्रखंड के खरसंड के बीच बन रहे सड़क का निरीक्षण किया गया। शिवनंदनपुर में बूढ़ी गंडक नदी की धारा तटबंध के नजदीक आ रही है। इस धारा को नदी के बीच लाने हेतु समुचित कार्रवाई करने का निर्देश उपस्थित सहायक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल समस्तीपुर को दिया गया।

सहायक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल समस्तीपुर के द्वारा अनुरोध किया गया कि पैकेज 4 के एजेंसी के द्वारा बूढ़ी गंडक नदी के बीच के अनावश्यक मिट्टी के टीलों को काट कर हटवा दिया जाये ताकि नदी की धारा दोनों तटबंधों के बीच सुरक्षित बहे तथा तटबंध पर पड़ने वाले दबाव एवं नदी के कटाव को रोका जा सके। उक्त मिट्टी का उपयोग पैकेज 4 के पथ निर्माण में किया जा सकता है। सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया कि जिन-जिन जगहों से मिट्टी कटवाने की आवश्यकता है, उन स्थलों की सूची अक्षांश देशांतर के साथ पैकेज 4 के एजेंसी एवं एनएचएआई के परियोजना निदेशक, अभियंता को अभी ही उपलब्ध करा दिया जाये ताकि वे यथाशीघ्र मिट्टी कटवा सकें।

उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे इस कार्य को इस प्रकार कराना सुनिश्चित कराएंगे की बूढ़ी गंडक नदी से मिट्टी काटे जाने पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े। प्रबंध निदेशक एनएचएआई के द्वारा बताया गया कि बूढ़ी गंडक पर बनने वाले पूल का री- डिजाइन तैयार किया जा रहा है, जो लगभग 10 दिनों में पूरा हो जाएगा। उसके बाद पुल निर्माण का कार्य किया जायेगा। उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि उक्त पुल निर्माण कार्य की प्रगति अक्टूबर माह से स्पष्ट रूप से दिखने लगेगी।

खरसंड में पैकेज 4 पथ के निरीक्षण के क्रम में प्रगति संतोषजनक पायी गयी। परियोजना निदेशक एनएचएआई के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 250 से अधिक मैनपावर लगे हुए हैं तथा 175 हाईवा कार्यरत हैं। इस पथ में कल्वर्ट आदि का भी कार्य प्रगति पर पाया गया। उपस्थित एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि चूंकि बरसात का मौसम आने वाला है तथा इस वर्ष अधिक वर्षा होने की संभावना है, अतः वे यह सुनिश्चित कराएंगे कि ठनका आदि से किसी मैन पावर की क्षति नहीं हो।

परियोजना निदेशक एनएचएआई के द्वारा बताया गया कि कुछ भूधारियों को भू-अर्जन की राशि लंबित होने के कारण, सिमरिया भिंडी आदि जगहों में भूधारियों के द्वारा पथ निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि लंबित भू- अर्जन की राशि संबंधित भू-धारी को तीन दिनों के अंदर भुगतान करना सुनिश्चित करें। उपस्थित परियोजना निदेशक एनएचएआई एवं एजेंसी के प्रतिनिधि को परियोजना कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago