Samastipur

आचार संहिता खत्म होते ही आशा कार्यकर्ताओं के चयन प्रक्रिया को शुरु करने का रास्ता भी साफ, समस्तीपुर में 176 पद है खाली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही जिले में आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। आचार संहिता खत्म होने के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के चयन प्रक्रिया को शुरु करने का रास्ता भी साफ हो गया है। वैसे तो यह प्रक्रिया पिछले दो वर्षों से अधिक समय से चल रही है। लेकिन मुखिया व पीएचसी प्रभारी के बीच आपसी सामंजस्य नहीं होने एवं समय पर आमसभा नहीं होने से चयन की प्रक्रिया रूकी हुई थी।

जिसके कारण इसका समय भी बढ़ता जा रहा है। जबकि डीएम योगेंद्र सिंह सभी डीपीआरओ, बीडीओ, बीपीआरओ के अलावे स्वास्थ्य विभाग को आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया को पूरा करने का आदेश दे चुके हैं। लेकिन संबंधित पंचायतों के मुखिया के रूचि नहीं लेने के कारण चयन प्रक्रिया फाइलों में ही उलझी हुई है।

उजियारपुर में है सबसे अधिक रिक्तियां :

वैसे तो पूरे जिले में 176 आशा कार्यकर्ताओं का पद रिक्त है। जिसमें सबसे अधिक उजियारपुर में सबसे अधिक 28 पद रिक्त है। इसी प्रकार कल्याणपुर में 22, मोरवा, पटोरी व खानपुर में 15-15, दलसिंहसराय में 14 एवं पूसा पीएचसी अंतर्गत 13 आशा कार्यकर्ताओं का चयन होना है। जबकि समस्तीपुर, विभूतिपुर एवं ताजपुर में नौ-नौ, विद्यापतिनगर में आठ, मोहनपुर में छह, सिंघिया में चार, हसनपुर व शिवाजीनगर में दो-दो तथा सरायरंजन व रोसड़ा में एक-एक पद रिक्त है। वहीं मोहिउद्दीन नगर एवं बिथान में एक भी पद रिक्त नहीं है।

4161 पद पर चयन का है लक्ष्य:

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी 20 प्रखंडों में घर-घर स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं स्वास्थ्य योजनाओं को गति देने के लिए 4161 आशा कार्यकर्ताओं के चयन का लक्ष्य रखा है। इसमें अब तक इन 20 प्रखंडों में 3985 आशा कार्यकर्ताओं का चयन कार्य पूरा हो चुका है। जिसके द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया करायी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी पहुंचायी जा रही है।

इसमें सबसे अधिक विभूतिपुर प्रखंड में 328 आशा कार्यकर्ता कार्यतर हैं। जबकि सबसे कम मोहनपुर प्रखंड में 109 आशा कार्यकर्ता कार्यरत है। मालूम हो कि ग्रामीण महिला स्वास्थ व्यवस्था की आशा कार्यकर्ता रीढ़ हैं। इनपर स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

18 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

51 मिनट ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

58 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

1 घंटा ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago