प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। उनके कैबिनेट में समस्तीपुर से जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ का नाम भी शामिल है। मोदी कैबिनेट में रामनाथ ठाकुर के शामिल होने की सूचना पर उनके गांव कर्पूरीग्राम में ग्रामीणों ने रंग-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। बता दें कि रामनाथ ठाकुर राजनीति में बड़ा चेहरा हैं। वह जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं।
जाने रामनाथ ठाकुर के बारे में :
जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर का जन्म 3 मार्च 1950 को हुआ है। वह 74 साल के हैं। ठाकुर बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं और एक नाई जाति से आते हैं। रामनाथ की एक बड़ी पहचान उनके पिता कर्पूरी ठाकुर भी हैं, जिन्हें इस साल केंद्र सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया।
रामनाथ ठाकुर बिहार विधान परिषद के भी सदस्य रह चुके हैं और लालू प्रसाद की सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री भी रहे। इसके बाद नवंबर 2005 से नवंबर 2010 तक नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजस्व और भूमि सुधार, कानून, सूचना और जनसंपर्क मंत्री का कार्यभार संभाला था। इसके बाद वह नीतीश के सबसे भरोसेमंद नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए।
रामनाथ ठाकुर को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है। उनकी अपने पिता कर्पूरी ठाकुर की तरह ही अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के बीच अच्छी खासी पकड़ है। यही नहीं, उनका प्रभाव अन्य पिछड़ी जातियों पर भी है। बिहार में अति पिछड़ा वर्ग के करीब 2 फीसदी लोग हैं, जो किसी भी उम्मीदवार का खेल बना और बिगाड़ सकते हैं।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…