Samastipur

विभूतिपुर में महिला समेत 2 की गो’ली मारकर ह’त्या, बाइक पर तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने 30-40 हजार रुपये भी लूटे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला में बैखोफ अपराधियों का तांडव जारी है। रविवार को विभूतिपुर थाना के सकड़ा गाँव में पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए बदमाशों महिला समेत दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी।

घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सकड़ा गाँव की है। जहां एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने त्रिमूर्ति डेयरी और सीएसपी के संचालक के मालिक रजनीश कुमार को पीछे से आकर पिस्टल सटाकर गल्ला की चाभी मांगकर गल्ला में रखे लगभग 30 से 40 हजार रूपये लूटपाट लिया।

घटना को अंजाम देते हुए जब सभी बदमाश भाग रहे थे तभी CSP में मौजूद महिला ग्राहक के द्वारा शोर मचाने पर महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं भागने के दौरान डेयरी के कर्मी द्वारा बदमाशों को पकड़ने की कोशिश के दौरान बाइक के पीछे बैठे एक बदमाश ने उसके सीने में गोली दाग दी। घटना के बाद जुटे लोगों ने डेयरी कर्मी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अंधेल निवासी स्व. जोगी राय के 32 वर्षीय पुत्र अजय राय के रूप में हुईं है। वहीं महिला की पहचान सकड़ा निवासी मंजेश सहनी की 28 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुईं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago