Bihar

बिहार विधानसभा की सभी 25 समितियों का पुनर्गठन, हसनपुर विधायक तेज प्रताप को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा की सभी 25 समितियों का पुनर्गठन कर दिया गया है. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने समितियों का पुनर्गठन करते हुए विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से सियासी दलों को समितियों में जगह दी है. विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण बीजेपी को 7 समितियों में सभापति का पद मिला है.

आरजेडी को 6 समितियों में सभापति का पदः 

बीजेपी को जहां 7 समितियों में सभापति पद मिला है तो आरजेडी को 6 समितियों में सभापति का पद दिया गया है. इसके अलावा जेडीयू को 5 तो कांग्रेस को 2 समितियों में सभापति का पद दिया गया है. इसके अलावा सीपीआईएमएल और सीपीआई को एक-एक समिति में सभापति का पद दिया गया है.सभी समितियां 1 जुलाई से प्रभावी होंगी.

7 समितियों में पुराने सभापति को फिर से मौकाः 

नरेंद्र नारायण यादव को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनने के बाद किसी समिति में सभापति नहीं बनाया गया है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को भी इस बार सभापति नहीं बनाया गया है. सात समितियों में पुराने सभापतियों को फिर से मौका मिला है. नीतीश सरकार में मंत्री बने और विधायक से सांसद बनने के कारण चार समितियों में नए लोगों को मौका मिला है. रेणु देवी और नीतीश मिश्रा मंत्री बने हैं तो वहीं जीतन राम मांझी और सुदामा प्रसाद सांसद बन गए हैं.

इस प्रकार हैं समितियांः 

नियम, विशेष अधिकार और सामान्य प्रयोजन-नंदकिशोर यादव, लोक लेखा समिति- भाई वीरेंद्र. प्राक्कलन समिति-तारकिशोर प्रसाद. पुस्तकालय समिति-राम वृक्ष सदा, आवास समिति-अशोक चौधरी. याचिका समिति-अशोक सिंह. प्रत्यायुक्त विधान समिति-अजीत शर्मा. राजकीय आश्वासन-दामोदर रावत..

इस प्रकार हैं समितियांः

प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति-अमरेंद्र पांडेय,जिला परिषद और पंचायत राज समिति-निरंजन मेहता, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण-डॉक्टर रामप्रीत पासवान, निवेदन समिति-अवधेश सिंह. महिला एवं विकास समिति- गायत्री देवी .आचार समिति-रामनारायण मंडल.

तेजप्रताप को भी बनाया गया सभापतिः

पूर्व मंत्री और हसनपुर के वर्तमान विधायक आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव को गैर सरकारी विधेयक और संकल्प समिति का सभापति बनाया गया है जबकि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के सभापति डॉ. सुनील कुमार होंगे.आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता- मोहम्मद नेहालुद्दीन. अल्पसंख्यक कल्याण-शकील अहमद खान. कृषि उद्योग विकास- सूर्यकांत पासवान. पर्यटन उद्योग समिति-सत्यदेव राम. शून्य काल समिति- भारत भूषण मंडल और केदार नाथ सिंह को बिहार विरासत विकास समिति का सभापति बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

6 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago