Samastipur

समस्तीपुर: 24 घंटे बाद SDRF की टीम ने किशोरी का श’व गंगा नदी से निकाला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर पचासा गंगा घाट पर सोमवार को 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने डूबे किशोरी का शव निकाला। पुलिस ने किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दें कि रविवार को रसलपुर गांव निवासी शंभू मल्लिक की 15 वर्षीय नतनी नीतू कुमारी अपने दो अन्य सहेलियों के साथ गंगा नदी में रसलपुर घाट के पास स्नान करने गयी थी। जहां नीतू गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई वहीं उसकी दोनों सहेली नदी बाहर आ गयी। सहेलियों ने ही ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने नीतू की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी नहीं पता चला। तब एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी गई। बताते चलें कि नीतू अपने नानी के घर रह रही थी। वह वैशाली जिला के बलवा कुंवारी गांव के दिनेश मल्लिक की पुत्री थी। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

51 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

6 घंटे ago