Samastipur

JEE एडवांस में एजुकेटर्स के देवेश को ऑल इंडिया रैंक 3318

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों का जेईई एडवांस में शानदार प्रदर्शन रहा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एजुकेटर्स के आठ बच्चे जेईई एडवांस के लिए चयनित हुए थे जिसमें सबसे शानदार प्रदर्शन देवेश कुमार का रहा।

देवेश में कुल 188 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 3318 प्राप्त किया वहीं विवेक ने 156 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 7670 पाया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया।

उक्त अवसर पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि संस्थान के तरफ से नियमित टेस्ट और डाउट सेशन का आयोजन जेईई एडवांस और नीट के एग्जाम के एग्जाम के लिए किया जाता रहा, उसी का परिणाम हुआ कि एजुकेटर्स के बच्चों ने नीट और जेईई दोनो में शानदार प्रदर्शन किया।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही जारी हुए नीट के रिजल्ट्स में भी एजुकेटर्स के बच्चों का जलवा रहा। जिसमें सबसे अधिक जागृति और साक्षी ने क्रमशः 674 और 653 अंक प्राप्त किए। एजुकेटर्स के सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर प्री फाउंडेशन कोर्स (क्लास 6 से10), फाउंडेशन कोर्स (+2 के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी) एजुकेटर्स में कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago