Samastipur

समस्तीपुर के ‘वीनस-वन’ में ‘गेम जोन’ की हो रही शुरुआत, जानें कौन-कौन से गेम्स होंगे उपलब्ध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- बड़े शहरों की तर्ज पर अब समस्तीपुर में भी बच्चों के लिए ‘गेम जोन’ की शुरुआत की जा रही है। शहर के मोहनपुर रोड स्थित ‘वीनस-वन’ जिले का सबसे पहला ‘गेम जोन’ लेकर आ रहा है। अब इन छुट्टियों में बच्चों से लेकर बड़े तक अलग-अलग गेम्स का आनंद ले सकेंगे। इस ‘गेम जोन’ की शुरुआत शनिवार दिनांक 8 जून को सुचारू रूप से ‘वीनस-वन’ के तीसरी मंजिल पर किया जा रहा है, जहां लोग ‘गेम जोन’ का लुफ्त उठा सकेंगे। इस गेम जोन में बच्चों के लिए जो भी गेम्स उपलब्ध हैं उनमें बाइक रेसिंग, बास्केट बॉल, ट्रैम्पोलीन, वीआर वर्ल्ड, कार रेसिंग, स्क्रीन हैमर, एयर हॉकी, किडी राइड, बॉल गन शूटिंग, डॉल कैचर, योयो राइड समेत अन्य कई प्रकार गेम्स है।

‘वीनस-वन’ के संचालक मनीष अग्रवाल व रजनीश अग्रवाल का कहना है कि टिकट का शुल्क न्यूनतम रखा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो और अपने मनोरंजन का नया ठिकाना ‘वीनस-वन’ को चुने। सुरक्षा के मानकों को लेकर यहां उचित व्यवस्था की गयी है। आपको ज्ञात हो कि ‘वीनस-वन’ ने ही समस्तीपुर में पहले मल्टीप्लेक्स के रूप में ‘मुक्ता सिनेमा’ और बिहार के सबसे बड़ा ‘फूड कोर्ट’ जिलेवासियों को दिया है, और अब गेम जोन का उपहार दिया जा रहा है। ट्रायल रन के बाद शनिवार से सभी उम्र के लोगों के लिए ‘गेम जोन’ शुरू कर दिया जाएगा।

Vinus One Mall

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

9 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

10 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

11 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

20 घंटे ago