हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने वालीं कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा है।
कंगना रनोट ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाना और उसके खिलाफ सख्स से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। कंगना को मारने वाली जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। कंगना रनोट चुनाव जीतने के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तार एयरलाइन्स की फ्लाइट Uk707 से दिल्ली के लिए निकली थीं।
सिक्योरिटी चेक के दौरान पड़ा थप्पड़
ये घटना गुरुवार दोपहर साढे 3 बजे की है। कंगना रनोट एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक से निकल रही थीं, जब महिला जवान ने उन पर हाथ उठाया है। कंगना ने इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से आहत थी। फिलहाल एयरपोर्ट पर मौजूद सिक्योरिटी ने कुलविंदर को कमांडेंट कमरे में बैठाकर रखा है। वहीं कंगना दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।
कंगना रनोट इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतरी थीं। एक्ट्रेस के सामने कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य सिंह थे। कंगना ने उन्हें 74,755 वोटों से हराया है।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…