समस्तीपुर/पूसा :- आईआईआरएफ की रैंकिंग 2024 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को 7वां रैंक मिला है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार देश के विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग संस्थानों, बिजनेस स्कूलों, डिजाईन संस्थानों व अन्य अकादमिक संस्थानों की रैंकिंग प्रणाली को भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ रैंकिंग) कहा जाता है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी विश्वविद्यालय को इतना उच्च स्थान हासिल हुआ है।
बेहतर रैंकिंग हासिल करने पर विवि के विद्यापति सभागार में मिलन समारोह हुआ, जिसमें अधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। इसमें कुलपति समेत कई अन्य अधिकारी सम्मानित किये गये। मौके पर कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। कहा कि इससे विश्वविद्यालय का आत्मविश्वास बढ़ा है। विश्वविद्यालय के विकास में शीर्ष वैज्ञानिकों से लेकर सफाई कर्मचारियों तक का योगदान है।
उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हमें और बेहतर काम करना है। जिससे हम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष संस्थान में शामिल हो सकें। बेहतर रैंकिंग के लिए कुलसचिव मृत्युंजय कुमार, डीन अम्बरीश कुमार, अमरेश चन्द्रा, मयंक राय, डॉ. उषा सिंह, डॉ. पीपी सिंह, डॉ.पीपी श्रीवास्तव, निदेशक शिक्षा डॉ. उमाकांत बेहरा, डीआर डॉ. अनिल सिंह, डीएसडब्लू डॉ. रमण त्रिवेदी, डीईई डॉ. एमएस कुंडू, निदेशक बीज डॉ. डीके राय आदि ने बधाई दी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…