Samastipur

थानेश्वर स्थान मंदिर में जुटा शांभवी का पूरा परिवार, बेटी की जीत पर मंत्री ने किया रूद्राभिषेक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से शांभवी की जीत पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पूरे परिवार के साथ शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में बुधवार को रूद्राभिषेक किया। इस दौरान मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गुंज उठा। बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।

पूजा पर बैठने वालों में नव निर्वाचित सांसद शांभवी के पिता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, उनकी पत्नी, शांभवी की बहन व अन्य रिश्तेदारों के साथ भाजपा के MLC डॉ तरुण चौधरी, विधायक अजय चौधरी, रंजीत कुमार झा, मनीष सिंह शामिल हुए। पूजा के दौरान मंत्री का परिवार समेत एनडीए के नेताओं ने समस्तीपुर के साथ ही राज्य की उन्नति एंव खुशहाली की कामना की।

मंत्री परिवार द्वारा बेटी की जीत पर थानेश्वर स्थान मंदिर को दस किलो चांदी से बना शिवलिंग मंडल भी मंदिर को समर्पित किया है। पूर्व में इस स्थान पर संगमरमर लगा था। अब शिवलिंग के चारों ओर चांदी की सजा सेज(अरघा) नाग लगाया गया है। जिससे मंदिर के साथ ही शिवलिंग स्थल की भी रोनक बढ गई है। मंदिर परिसर में लाइटिंग की भी अच्छी व्यवस्था करा दी गई है। मतगणना से पहले मंदिर का रंग-रोगन भी करवा दिया गया है। वहीं गर्भगृह में एसी की भी व्यवस्था की गई है।

‘नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का जादू चला है’

शांभवी की जीत के बाद अशोक चौधरी ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि जो मैं और शांभवी के दादा नहीं कर सके, वह शांभवी ने कर दिखया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता जी 1977 व 1995 में लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन सांसद नहीं जा सके। इसी तरह उन्होंने भी 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। दो पीढी के प्रयास के बाद बेटी लोकसभा जाने में सफल हुई। उन्होंने कहा कि इसके लिए यहां की जनता के साथ ही नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का जादू चला है तभी तो उन्हें लोगों का अपार समर्थन मिला है।

अशोक चौधरी ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

शांभवी ने जीत के बाद क्या कहा, देखें वीडियो 

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

35 मिनट ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

46 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

58 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago