Electricity

समस्तीपुर में ट्रांसफरों के फ्यूज उड़ने की शिकायत पर की जा रही लोड बैलेंसिंग टेस्ट, जेई को भी दिया गया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- तेज धूप व भीषण गर्मी के बीच शहर में फेज उड़ने की समस्या काफी बढ़ गयी है। लोड बढ़ते ही आए दिन ट्रांसफरों का फ्यूज उड़ना एवं फेज उड़ने की शिकायत से विभाग काफी परेशान हो जाते हैं। इसको लेकर अब ट्रांसफरों को लोड बैलेंसिंग टेस्ट की जा रही है। इसको लेकर सभी जेई को भी निर्देश दिया गया है।

इस कड़ी में शहरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अवस्थित ट्रॉसफॉर्मरों, जहां से फेज उड़ने की शिकायत आ रही थी, उन ट्रांसफॉर्मर के फेज एवं न्यूट्रल करंट की जांच की गयी। जिस ट्रांसफॉर्मर का तीनों फेज में संतुलित करंट नहीं पाया गया, उन सारे ट्रांसफॉर्मरों का लोड संतुलन के लिए संबंधित कनीय विद्युत अभियंता को निर्देशित किया गया।

शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में मानव बलों के द्वारा ट्रांसफॉर्मर के तीनों फेज में लोड संतुलन का कार्य की जांच की जा रही है। इस कड़ी में लखना चौक, सोनवर्षा चौक, ताजपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर लगाए गए ट्रांसफरों की जांच की गयी।

लगा नया ट्रांसफार्मर:

शहर के मोहनपुर नक्कू स्थान स्थित दो सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर बुधवार को लगाया गया है। ताकि इससे जुड़े उपभोक्ताओं को निर्बाध रुप से बिजली की आपूर्ति की जा सके। ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही उसके लोडिंग की जांच की जा रही है। साथ ही रात में बिजली की आपूर्ति बहाल करने की भी संभावना है। ­

विदित हो कि पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के कारण बिजली की आपूर्ति में परेशानी हो रही थी। जिसके कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भी बिजली नहीं मिल रही थी। इसके बाद ट्रांसफार्मर की जांच के बाद उसके बदले नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

20 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

21 घंटे ago