Samastipur

समस्तीपुर: जब पति ने दूसरे महिला संग रचाई शादी तो देवर ने भी भाभी की मांग भरी, बच्चों का उठाया जिम्मा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत साहिट पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी ननकी राम के छोटे पुत्र रंजीत कुमार ने अपनी भाभी सीमा देवी को बड़े भाई द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद भाभी की मांग को भरकर समाज को एक नया संदेश दिया है। विदित हो की सीमा देवी का अपने पहले पति संतोष राम के साथ कई वर्षों से पारिवारिक क्लेश चल रहा था। जिसको लेकर 4 वर्ष पूर्व विद्यापतिनगर सरपंच संघ के अध्यक्ष और पूर्व मुखिया के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पंचायत रखा गया था। जिसमें लड़का और लड़की दोनों पक्ष के अभिभावकों की मौजूदगी में थी।

पहले तो मामले को गंभीरता से देखते हुए दोनों पति-पत्नी को एक दूसरे से मिलने का भरसक प्रयास किया गया, किंतु जब बात नहीं बनी तो सभी पंचों के द्वारा यह फैसला लिया गया कि आज से दोनों पति-पत्नी के बीच कोई संबंध नहीं रहेगा और सीमा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहेगी। इसके बाद विगत वर्षों में संतोष राम ने अपनी दूसरी शादी रचा ली। ननकी राम के छोटे पुत्र रंजीत कुमार ने अपनी भाभी और दोनों बच्चों को रखने का निर्णय लिया और रंजीत कुमार ने दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए अपनी भाभी सीमा देवी से विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी रचाई। इसके साक्षी वर और वधु दोनों पक्ष के लोग हुए।

यहां वीडियो देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

4 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago