Bihar

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में उन्होंने खुद को ‘मैन-हेटर’ यानी पुरुषों से नफरत करने वाली बताया. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता, दादा और भाई से भी नफरत है. जब शो के जजों ने इसकी वजह पूछी तो साक्षी ने कहा कि इसकी वजह ‘जेनरेशनल ट्रॉमा’ है. शो के दौरान उन्होंने एक और बयान दिया, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया. साक्षी ने कहा कि उनकी जिंदगी का मकसद- “पति को दारू पीकर बेल्ट से पीटना है.” इस बयान के बाद पैनल और दर्शक दोनों हैरान रह गए.

साक्षी झा के प्रदर्शन को जजों ने पसंद नहीं किया. सभी जजों ने उन्हें शून्य अंक दिए. वह इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनीं, जिन्हें हर जज ने जीरो स्कोर दिया. हालांकि, साक्षी ने खुद अपने प्रदर्शन को 10 में से 8 अंक दिए. एपिसोड के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिली. कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर कोई शिक्षक इस तरह की बातें करता है, तो इसका छात्रों पर क्या असर पड़ेगा.

सरकारी नौकरी से सस्पेंड करने का दावा

बता दें कि इंस्टाग्राम हेंडल ‘मिस मालिनी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षी झा को उनके इन कमेंट्स के चलते सरकारी सेवा से सस्पेंड कर दिया गया. हालांकि, अब तक बिहार सरकार, शिक्षा विभाग या किसी स्कूल की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया.

साक्षी ने क्या बयान दिया था?

मालूम हो कि, साक्षी झा ने लेटेंट के स्टेज अपना परिचय देते हुए खुलेआम कहा था कि- “मैं एक मर्दों से नफरत करने वाली (Man-Hater) हूं.” जब शो के सेलिब्रिटी पैनलिस्ट और जजों ने उनसे पूछा कि क्या इसमें उनके अपने परिवार के पुरुष भी शामिल हैं? तो साक्षी ने बेझिझक जवाब दिया, “पापा हैं, पर हैं तो मर्द ही. मुझे उनसे भी नफरत है. दादा से भी नफरत है. मेरे भाई से भी नफरत है.”

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

6 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

18 घंटे ago