Samastipur

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को ठंडा पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूधपुरा वार्ड-4 निवासी कौशल्या देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 15 मई को उनके पति साधु शरण राय को धरमपुर निवासी संजय राय और प्रीतम सिन्हा उर्फ सोनू ने फोन कर धरमपुर चौक स्थित एक वस्त्रालय में आयोजित पार्टी में बुलाया था।

महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद नरेश राय और महेश राय भी उनके घर पहुंचे और पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें साथ ले गए। पार्टी के दौरान आरोपितों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके पति को ठंडा पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पेय पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सभी आपस में दोस्त ही बताए जा रहे हैं।

प्राथमिकी में महिला ने पूरी घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है और सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन के पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट की मांग की गयी है। मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 मिनट ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

28 मिनट ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

37 मिनट ago

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

5 घंटे ago