मुजफ्फरपुर के योगिया और बालूघाट से गायब हुईं तीन नाबालिग छात्राओं में से दो के शव यूपी के मथुरा में मिला है। एक और शव की पहचान नहीं हो पाई है। एएसपी नगर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सोमवार की सुबह छात्राओं के परिजनों को पुलिस मथुरा लेकर जाएगी। वहां पहुंचने के बाद ही स्पष्ट रूप से शव की पहचान होगी।
मथुरा रेल पुलिस द्वारा भेजी गई तस्वीर की पहचान के लिए रात में पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को नगर थाने पर बुलाया। योगियामठ की दोनों छात्राओं के परिजनों ने फोटो से उनकी पहचान कर ली। आठवीं की छात्रा की पहचान चेहरे से और नौवी की छात्रा की पहचान कपड़े से की गई है। वहीं, तीसरे शव को देखने के बाद बालूघाट इलाके की छात्रा के परिजनों ने उसे अपनी पुत्री का शव होने से इनकार कर दिया। कहा कि शव उम्रदराज महिला का है।
बता दें कि बीते 13 मई से गायब तीनों छात्राओं ने घर में पत्र छोड़ा था। पत्र में लिखा था कि बाबा ने बुलाया है। भक्ति के लिए हिमालय जा रहे हैं। किसी ने तलाश करने या वापस बुलाने की कोशिश की तो तीनों खुदकुशी कर लेंगी।
पत्र में छात्राओं ने लिखा था तीन माह बाद 13 अगस्त को तीनों बाबा से मिलकर खुद वापस आ जाएंगी। छात्राओं के परिजनों ने 14 मई को पुलिस को आवेदन दिया, पर नौ दिन बाद मामले की एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी ने संज्ञान लिया तब मामले को गंभीरता से लिया गया।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…