Samastipur

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र पहुंचे तेजस्वी ने कहा- केन्द्र में बनेगी महागठबंधन की सरकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- प्रतिपक्ष के नेता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोरवा व विद्यापतिनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। निकसपुर कालेज के मैदान में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि नरेन्द्र मोदी ने दो करोड़ नौकरी का वादा किया था। लेकिन नौकरी देने की बजाय विभिन्न क्षेत्रों से नौकरी छीननी शुरू कर दिया।

भाजपा सरकार ने जीवनभर नौकरी करने वालों के बुढ़ापे कर सहारा पेंशन भी छीन लिया। नोटबंदी और जीएसटी लगाकर महंगाई और बढ़ा दिया जिससे लोगों की जीना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में महागठबंधन की सरकार बनते ही युवाओं के लिए पहले नौकरी और रोजगार की व्यवस्था की जायेगी। वीआईपी अध्यक्ष मुकेश कुमार सहनी ने भी भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की।

सभा में मुखिया संजू सक्सेना व मुखिया प्रतिनिधि अरुण सक्सेना को विधायक रणविजय साहू ने माला पहनाकर राजद में शामिल किया। राजकेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई सभा को राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता, विधायक रणविजय साहू, पूर्व मंत्री अशोक सिंह, रोमा भारती आदि ने संबोधित किया।

इधर, विद्यापतिनगर प्रखंड के हाईस्कूल कांचा के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में भी तेजस्वी यादव ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री आलोक मेहता के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सभा को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी संबोधित किया। कहा कि बिहार की जनता भाजपा की नीति और नीयत को भलि भांति जान चुकी है और एनडीए को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। सभा में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा, विधान पार्षद कारी सोहेल आदि थे। अध्यक्षता रामप्रकाश महतो और संचालन उपेन्द्र राय ने की।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

8 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

9 घंटे ago