Samastipur

चिराग पासवान ने अपने उम्मीदवार शांभवी चौधरी के साथ समस्तीपुर में किया रोड शो

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोजपा (रा) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने शुक्रवार को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की प्रत्याशी शांभवी चौधरी के समर्थन में रोड शो किया। इसके पूर्व खानपुर प्रखंड के इलमासनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा के बाद रोड शो किया। जो खानपुर से वारिसनगर प्रखंड के सतमलपुर चौक, मथुरापुर घाट होते हुए कल्याणपुर की ओर गया। इस दौरान उन्होंने एनडीए समर्थित लोजपा (रा) प्रत्याशी शांभवी चौधरी को भारी मतो से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजने की अपील की।

रोड शो के दौरान चौक चौराहों पर महिला व पुरुषों ने पुष्प की वर्षा करने के साथ रोड शो में शामिल नेताओं का स्वागत किया। रोड शोराज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राजीव कुमार सिंह आदि रोड शो में शामिल थे। इस दौरान शांभवी ने कहा कि वह पुरे देश में कम उम्र की महिला प्रत्याशी है। उन्होंने लोगों से विजयी बनाने की अपील करने के साथ कहा कि वे समस्तीपुर क्षेत्र में विकाा की गंगा बहा देंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

39 मिनट ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

46 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

2 घंटे ago