Samastipur

समस्तीपुर में मतदान के दिन अर्लट मोड में रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी, सभी स्तर पर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान के अब मात्र दो दिन बच बचे हैं। 13 मई को समस्तीपुर सुरक्षित एवं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। इसको लेकर सभी स्तर पर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रशासन सुदृढ़ करने में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी की है। इसके तहत सीएस डॉ. एसके चौधरी ने सदर अस्पताल के अलावे सभी अनुमंडलीय अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी से लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व हेल्थ सब सेंटर की व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया है।

इसको लेकर संबंधित अस्पतालों के डीएस व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी प्रकार के आवश्यक दवाओं व्यवस्था हर हाल में 12 मई तक करने का आदेश दिया गया है। साथ ही सभी कर्मियों एवं डॉक्टरों को अलर्ट मोड में रहते हुए मुख्यालयों में रहने का सख्त आदेश दिया गया है। ताकि मतदान के दिन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार हो सके।

लू व डायरिया की दवा पर फोकस:

मौसम को देखते हुए सभी अस्पतालों में लू, गर्मी से बेचैनी, उल्टी, दस्त, डायरिया आदि से संबंधित दवाओं के अलावे सभी इमरजेंसी दवा को अपने-अपने इमरजेंसी स्टॉक में रखने का आदेश दिया है। ताकि जरुरत पड़ने पर परेशानी नहीं हो सके।

बूथों पर भी होगी मेडिकल किट:

वैसे प्रत्येक बूथों पर भी मतदान कर्मियों के पास मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 14 प्रकार की दवा है। दवा के साथ ही दवा के उपयोग करने की विधि संबंधित पर्ची भी किट में दिया गया है। ताकि जरुरत पड़ने पर मतदान कर्मी बीमारी को देखते हुए दवाओं का प्रयोग निर्धारित डोज के अनुसार कर सकें।

ऑक्सीजन की रहेगी व्यवस्था:

इमरजेंसी वार्ड में हर हाल में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। लू एवं गर्मी के कारण बेहोश एवं मूच्छित होने पर सांस लेने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में ऑक्सीजन की उपलब्धता काफी महत्वपूर्ण कड़ी है। इसको लेकर विशेष तौर पर सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।

एंबुलेंस भी रहेगा दुरुस्त:

मतदान को देखते हुए सभी एंबुलेंस को दुरुस्त हाल में रखने का आदेश दिया गया है। इसमें एंबुलेंस में उपलब्ध मेडिकल किट, ऑक्सीजन सहित अन्य उपस्करणों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। ताकि मतदान के दिन से पूर्व सभी कर्मियों को दुरुस्त किया जा सके। साथ ही सभी एंबुलेंस के ऑन ड्यूटी चालक एवं ईएमटी का नंबर इमरजेंसी कक्ष में उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago