समस्तीपुर/ताजपुर :- बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया बाजार में रतन पासवान को गोली मार जख्मी करने के मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करने के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। जख्मी युवक रतन की मां संगीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बंगरा थाना में आवेदन दिया था। इसमें गांव के ही अविनाश कुमार चौरसिया एवं उसके साथी मो. दुलारे पर अपनेपुत्र को गोली मार जख्मी करने का आरोप लगाया है।
आवेदन में कहा है कि सोमवार देर शाम उसका पुत्र रतन पासवान अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटकर घर वापस आ रहा था। इसी बीच घर से थोड़ी दूर पर स्थित पीएचसी के समीप आरोपी अविनाश कुमार ने अपने सहयोगी के साथ रतन को घेरकर गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसके बाद फरार हो गया। आवेदन में घटना का पूर्व से चल रहा पुराना विवाद बताया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरा आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
वीडियो :
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…