Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के छात्र-छात्राओं का CBSE 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के सी.बी.एस.ई. 2024 के दसवीं परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और योग्यता का परचम फहराया है। इस परीक्षा परिणाम में कुल छात्र-छात्राओं में 33 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक, 72 विद्यार्थियों ने 80 से 90%, 79 विद्यार्थियों ने 70 से 80% अंक हासिल कर जिला में होली मिशन हाई स्कूल के गौरव को बरकरार रख स्वयं के साथ अपने माता-पिता परिजन एवं जिला का नाम रौशन किया। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। गणित में 100, साइंस में 99, सोशल साइंस में 99, संस्कृत में 99 एवं अंग्रेजी में 98 अधिकतम अंक रहा।

विद्यालय में सर्वाधिक अंक 98% प्राप्त कर अंशिका आनंद विद्यालय टॉपर बनी। इसके बाद क्रमशः टॉप टेन में आर्यन कर्ण 97%, दीपांशु कुमार 96.2%, अंशु कुमार 96%, देवांश रौशन 95%, दाया कुमार 95%, मनिषा कुमारी 94.2%, आदित्य राज राणा 94.2%, शौर्य सावर्ण 94%, ज्योति कुमारी 94%, नेहा भारती 94% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। छात्र-छात्राओं ने अंक हासिल कर जो मिसाल कायम की है वह पुरा जिला के लिए गौरवपूर्ण इतिहास कहा जाएगा।

मौके पर उपस्थित सचिव सह निदेशिका विभा देवी, प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके अहमद ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा बच्चे-बच्चियों की स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना कर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

11 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago