Samastipur

समस्तीपुर: अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, एक महीने पहले ही हुई थी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा :- ताजपुर थाने की सोंगर पंचायत में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। घर में ही फंदे पर लटका उसका शव मिला। हालांकि पुलिस को सूचना देने के बजाय उसका शव जला दिया गया। युवक की मौत के संबंध में वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें ससुराल वाले युवक के पिता पर ही फांसी पर लटका कर हत्या करने व सूचना पर पहुंचने के बाद मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई की पुष्टि ‘समस्तीपुर टाउन मीडिया’ नहीं करती है।

युवक की पहचान सोंगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी लखन राम के 23 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में पहचान की गई है। ससुराल वालों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। ताजपुर थाना अध्यक्ष सनी कुमार मौसम ने बताया कि जांच की जा रही है। बताया गया है कि राजन की एक महीने पूर्व ही सिंहोपट्टी में शादी हुई थी। दो दिन पूर्व सुसराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

ससुराल वालों का कहना है कि घर आने के बाद राजन की अपने पिता से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई, जिसके बाद यह घटना हुई। वायरल वीडियो में ससुराल वाले यह कह रहे हैं कि युवक की मौत की जानकारी के बाद वे सोंगर आये तो उनके साथ घर के लोगों ने मारपीट भी की। दूसरी ओर मृत युवक के परिजन व गांव के लोगों का कहना है कि युवक ने अपने से फांसी लगायी है। उसकी किसी ने हत्या नहीं की है। परिजनों ने इस संबंध में ताजपुर थाना में आवेदन भी दिया है जिस पर गांव के लोगों ने भी हस्ताक्षर किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

17 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

18 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

20 घंटे ago