Samastipur

घरेलू महिला से लेकर शूटर बनने तक का सफर; समस्तीपुर के इस मां-बेटे की शानदार उपलब्धि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन नगर पंचायत के शीतलपट्टी गांव निवासी सुखदेव राय की बहु संजना राय अपने घरेलू कार्यों से निकलकर शूटिंग रेंज में, अपने 12 वर्षीय बेटे शौर्य के साथ शूटिंग चैम्पियनशिप में अपनी नई प्रतिभा का परिचय दे रही है। उसने सिर्फ 40 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद, अपने निशाना साधने की कौशल से लोगों को हैरान कर दिया है।

संजना राय ने घर की चारदीवारी से निकलकर शूटर बनकर सामाजिक परंपराओं को तोड़ते हुए गृहणी से शूटर तक का सफर तय किया। इन सब में उनके पति सुशील कुमार ने उनका साथ दिया। पहले वह मुंबई नेवी टीम के लिए चुनी गई थी। उसके बाद एजीमाला, केरला में 13 मई से 17 मई तक शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। उनके इस उपलब्धि पर सभी को गर्व है। संजना का पुत्र शौर्य शूटिंग चैम्पियनशिप में पहले भी मेडल जीत चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

1 घंटा ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

7 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

8 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

8 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago