Samastipur

विद्यापतिनगर में रंगदारी नहीं देने पर कतिपय बदमाशों ने दुकान को उजाड़ा, तनाव का माहौल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ बाजार स्थित एक व्यवसायी द्वारा एक लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर कतिपय बदमाशों ने उसकी दुकान में जमकर लूटपाट की वहीं दुकान को उजाड़ कर ध्वस्त कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष में तनाव व्याप्त है। मामले के बाद पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही हैं।

मामले को लेकर पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में शेरपुर गांव निवासी पीड़ित व्यवसायी मो.कलीमउद्दीन ने बताया कि वह मऊ बाजार स्थित अपने मुर्गा की दुकान पर बैठे थे तभी मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी स्व. सरयुग महतो के पुत्र भिखारी महतो ने अपने तीन पुत्रों अमित कुमार महतो, सुमित कुमार महतो व लालो महतो के साथ पहुंच कर एक लाख़ रुपए बतौर रंगदारी की मांग की। मेरे द्वारा उक्त रंगदारी की राशि देने में असमर्थता जाहिर करने पर मेरे साथ मारपीट करते हुए गल्ला में रखें बीस हजार रूपए नकद निकाल लिया व दुकान में ताला जड़ दिया।

उसके कुछ घंटे बाद इन सभी ने एकराय बना कर मेरे दुकान पर नाजायज ढंग से मजमा जमा कर मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी स्व. गणिनाथ झा के पुत्र सज्जन कुमार झा, स्व. रामलखन सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार सिंह,मऊ धनेशपुर उत्तर निवासी उमेश झा के पुत्र चंदन झा, हेमंत झा के पुत्र रजनीश झा, अवध किशोर झा के पुत्र शिवम् झा सहित 30-40 अज्ञात लोगों द्वारा दुकान में जमकर लूटपाट करते हुए दुकान को उजाड़ कर ध्वस्त कर दिया।

उधर गुरूवार की देर शाम हुई इस घटना की सुचना के कई घंटों बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बल लगातार कैंप कर रही है। घटना के बाद जहां पीड़ित पक्ष में तनाव व्याप्त है। वहीं दूसरी ओर डरे सहमे व्यवसायी मऊ बाजार निवासी मो. मंजूर आलम ने अपनी दुकान को हटा लिया है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। फिलहाल शांति बहाल हैं। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago