Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल स्थित ANM स्कूल में कैंपिंग सेरिमनी कार्यक्रम में ‘मानव सेवा’ का लिया गया संकल्प

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल में कैपिंग सेरिमनी व लाइटिंग लैंप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन सीएस डॉ. एसके चौधरी ने किया। इस दौरान सत्र 2023-25 के एएनएम छात्राओं के एक वर्ष पूर्ण होने के बाद कैपिंग शिरोमणी के तहत कैप पहनाया गया। साथ ही अग्नि को हाथ में लेते हुए मानव सेवा एवं मरीजों के द्वारा दी गयी गोपनीय जानकारी को अपने पास सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सीएस डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में मानव सेवा करने का विशेष अवसर होता है। इस लिए मरीजों के साथ हमेशा बेहतर संवाद एवं कुशल व्यवहार बनाए रखने की जरुरत है। पहले जिले में एक एएनएम स्कूल हुआ करता था।

आज लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था दिलाने के लिए सरकार ने चार एएनएम स्कूल का संचालन जिले में कर रही हैं। इससे अधिक से अधिक एएनएम को सिखने का मौका मिलेगा। इस कड़ी में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की। आगत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य रोजी कुमारी ने की।

मौके पर डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर, डीएमओ डॉ. विजय कुमार, डीएस डॉ. गिरीश कुमार, डीआईओ डॉ. विशाल कुमर, डीपीसी डॉ. आदित्य नाथ झा, डॉ. सुमित, डॉ. चंदन, डॉ. संतोष झा, भगवानबाबू राय, देवेंद्र यादव, आरिफ अली सिद्दीकी, ज्ञानेंद्र कुमार, डीएमईओ आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

11 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

12 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

13 घंटे ago