समस्तीपुर :- समस्तीपुर सुरक्षित एवं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आगामी 13 मई को मतदान होना है। इसको लेकर विभिन्न विभाग के द्वारा बूथों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर तैयारी की है। इस कड़ी में सभी बूथों पर बिजली की समस्या को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग ने भी कमर कस लिया है। इसके तहत जहां 13 मई को जिले के हर क्षेत्र में निर्बाध रुप से बिजली की आपूर्ति करने को लेकर सभी कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया है।
वहीं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसके अलावा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में अतिरिक्त कर्मी की भी व्यवस्था की गई है। जिससे ससमय उपभोक्ताओं के शिकायतों का निष्पादन किया जा सके। साथ ही सभी कनीय विद्युत अभियंताओं तथा सहायक विद्युत अभियंताओं को विद्युत शक्ति उपकेंद्र पर उपस्थित रहकर बिजली आपूर्ति की निगरानी करने का आदेश दिया गया है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…