समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा मातृ-दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने माँ को समर्पित मार्मिक गीतों एवं अभिव्यक्तियों से सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर 9वीं, 10वीं एवं चौथी कक्षा की छात्राओं द्वारा माँ की भूमिका पर एकांकी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का विषय रहा।
मौके पर उपस्थित प्रसिद्ध शिक्षाविद् डाॅ. अनिल कुमार ने अपनी संक्षिप्त अभिव्यक्ति में कहा कि भगवान माँ को बनाकर बरोजगार हो गए, क्योंकि माँ उन समस्त कार्यों का निष्पादन करने लगी जो ईश्वर का स्वयं दायित्व था। माँ ने अपने संतानों को हकीकत, तरीकत, शरीयत एवं मारिफत का मार्ग प्रशस्थ किया जो परमात्मा को करना था।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक/शिक्षिका बबली सिंह, काजल, आनन्द कुमार का सराहनीय मार्गदर्शन रहा। आयुषी कुमारी, अद्या, निशु कुमारी, अर्पणा एवं अंशिका कुमारी आदि की भूमिका अति सराहनीय रही। कार्यक्रम की समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में हिन्दी के वरिय शिक्षक अनिल कुमार वर्मा के द्वारा बड़ी ही मार्मिक कविता की प्रस्तुति से सारा विद्यालय प्रांगण भाव-विभोर हो उठा।
छायांकन की भूमिका में शिक्षक राजेश कुमार, धर्मेंद्र चैधरी की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। मौके पर उपस्थित विद्यालय प्राचार्य अमृत रंजन के द्वारा उक्त कार्यक्रमों की सराहना की गयी और उन्होंने समस्त माताओं को नमन कर छात्र-छात्राओं को माँ के प्रति सतत् सेवा, श्रद्धा, त्याग के प्रति प्रेरित किया।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…
बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…
समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…