Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की आपूर्ति कम होने के कारण अन्य अप्रूव्ड ब्रांड के पानी के बिक्री की डेडलाइन फिर बढ़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलमंडल के समस्तीपुर के साथ अन्य स्टेशनों पर रेलनीर की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इसके बाद आइआरसीटीसी ने रेलवे की तरफ से अप्रूव्ड बोतल बंद पानी के बिक्री की अनुमति दे दी थी। तीसरी बार आईआरसीटीसी (IRCTC) ने डेडलाइन फिर से बढ़ा दिया है। समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशन पर रेलनीर की किल्लत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

15 मई तक इन दोनों स्टेशन पर रेलनीर के अलावा पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अनुमति प्राप्त बोतल बंद पानी की बिक्री की जा सकेगी। जिसे बढ़ाकर अब 20 मई तक कर दिया गया है। इसके अलावा इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में भी यह व्यवस्था होगी। आईआरसीटीसी के स्थानीय पदाधिकारी की माने तो रेलनीर की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लागू किया गया है।

बताते चलें कि इस सप्ताह रेलवे की रेलनीर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। काउंटर व रनिंग ट्रेनों में रेल नीर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। ऐसे में यात्री डिमांड तो करते थे। नहीं पूरा होने पर संचालकों से उनकी झड़प भी हो रही थी। इस बीच समस्तीपुर रेल मंडल में भी यात्रियों की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए समस्या के हल की दिशा में जुट गई। सिर्फ समस्तीपुर जंक्शन पर ही रोजाना 1500 बोतल बंद पानी की जरूरत हो रही थी। यह भी आपूर्ति अनियमित की जा रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

13 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

21 घंटे ago