समस्तीपुर :- मोहनपुर ओपी (अब थाना) के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव हत्याकांड में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी जिला एसआईटी की टीम ने की है। बताया जा रहा है कि आरोपी हैदराबाद के पतनचेरू में छुपकर एक चावल फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिला के चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी गांव के रहने वाले तनिक प्रसाद के पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस ने यह कार्रवाई आसूचना संकलन एंव तकनीकी अनुसंधान के आधार पर की है। एसआईटी की टीम ने इससे पूर्व 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार अपराधी पर 25 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित था। मोहनपुर थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव हत्याकांड में 10वें अपराधी की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने की है।
बता दें कि 15 अगस्त 2023 की तड़के सुबह लगभग 2:30 बजे उजियारपुर थाने के शहबाजपुर गांव के पास पशु तस्करों ने छापेमारी के दौरान मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव को गोली मार दी थी। बाद में उपचार के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ये लोग चोरी किए गए पशु को दो तरह से खपाते थे। जो पशु दूधारू नहीं होते थे, उसे कसाई बाजार में भेज देते थे। वहीं जो पशु दूधारू होते, उसे विभिन्न एजेंट के माध्यम से बेचने का काम करते थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग तरीके से इस काम को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य हथियार से लैश होकर पशु चोरी के लिये पहुंचते थे।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…