Politics

चिराग पासवान ने हाजीपुर से किया नामांकन, रोड शो में समर्थकों का हुजूम उमड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान ने हाजीपुर से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान चिराग के साथ हाजीपुर समाहरणालय में उनकी मां और जीजा भी मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व उजियारपुर के प्रत्याशी नित्यानंद राय, सांसद रामकृपाल यादव सहित भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम उमड़ा।

नामांकन से पहले चिराग ने सर्किट हाउस के पास स्थित रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद खुले वाहन में रोड शो करते हुए समर्थकों के साथ समाहरणालय परिसर पहुंचे और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम यशपाल मीणा के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद चिराग सुभाष चौक स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर में आयोजित सभा में शामिल हुए।

बता दें कि चिराग पासवान ने पहली बार हाजीपुर लोकसभा सीट से नामांकन भरा है। इससे पहले वो दो बार सांसद भी रहे चुके हैं। लेकिन उनका लोकसभा क्षेत्र जमुई था। हाजीपुर लोकसभा सीट को दिवंगत रामविलास पासवान की कर्मभूमि मानी जाती है। इस सीट पर चिराग के पिता रामविलास पासवान 9 बार सांसद रहे। 1977 के चुनाव में रामविलास पासवान ने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से हराया था।

पहली बार किसी नेता ने इतनी बड़ी जीत हासिल की थी। जीत भी ऐसी थी कि उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। 1984 और 2009 को छोड़कर रामविलास पासवान ने सभी चुनावों में जीत हासिल की थी। आखिरी बार रामविलास पासवान ने 2014 में इस सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। इसके बाद 2019 के चुनाव में इस सीट पर उनके छोटे भाई और चिराग के चाचा पशुपति पारस ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि इस बार पार्टी ने पशुपति को टिकट ना देकर चिराग को टिकट दिया है। हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान और आरजेडी से पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम आमने-सामने हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

3 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

8 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

8 घंटे ago