Samastipur

सुबह 11 बजे तक समस्तीपुर में सबसे ज्यादा मतदान, बिहार की पांचो सीट पर जमकर हो रही वोटिंग

बिहार में पांच सीटों पर हो रहे चुनाव में मतदाताओं ने पहले चार घंटे में जोरदार उत्साह दिखाया है। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में चौथे चरण के चुनाव में पहले चार घंटे यानी सुबह 11 बजे तक राज्य की पांच सीटों पर 22.54 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार के दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, उजियारपुर, मुंगेर में मतदान जारी है। दरभंगा में 22.73 फीसदी, उजिारपुर में 22.79 फीसदी, समस्तीपुर में 23.69, बेगूसराय में 20.93और मुंगेर में सुबह 11 बजे तक 22.85 फीसदी मतदान हुआ है.

बिहार लोकसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान 13 मई को मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर ,दरभंगा और उजियारपुर में सुबह सात बजे से शुरु है। मुंगेर, बेगूसराय, और दरभंगा सीट पर इंडी गठबंधन के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी एनडीए के सांसदों को चुनौती दें रहे हैं। चौथे चरण में कई दिग्गज राजनेताओं की साख भी दांव पर है।

पहले 4 घंटे में दरभंगा में22.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। बेगुसराय में 20.93 प्रतिशत, मुंगेर में 22.85 प्रतिशत, उजियारपुर में 22.79 प्रतिशत तो वहीं समस्तीपुर में 23.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार में चौथे चरण में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक मतदान समस्तीपुर में हुआ है। वहीं दरभंगा, मुंगेर और उजियारपुर में भी वोटर्स का उत्साह देखने को मिल रहा है।

मालूम हो कि, बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उजियारपुर से केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मुंगेर से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, दरभंगा से पूर्व मंत्री ललित यादव और उजियारपुर से पूर्व सांसद आलोक मेहता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 9583662 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 5049656, महिला मतदाताओं की संख्या 4533813 और ट्रांसजेंडर की संख्या 193 है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

3 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

4 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

4 घंटे ago