Samastipur

बिहार में तीन बजे तक 45.23 प्रतिशत हुआ मतदान, दरभंगा-समस्तीपुर में बंपर वोटिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में पांच सीटों पर हो रहे चुनाव में मतदाताओं ने पहले आठ घंटे में जोरदार उत्साह दिखाया है। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में चौथे चरण के चुनाव में पहले चार घंटे यानी दोपहर 3 बजे तक राज्य की पांच सीटों पर 45.23 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार के दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, उजियारपुर, मुंगेर में मतदान जारी है। दरभंगा में 47.61 फीसदी, उजियारपुर में 46.00 फीसदी, समस्तीपुर में 47.24 प्रतिशत, बेगूसराय में 42.57 प्रतिशत और मुंगेर में दोपहर 3 बजे तक 43.55 फीसदी मतदान हुआ है।

बिहार लोकसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान 13 मई को मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर,दरभंगा और उजियारपुर में सुबह सात बजे से शुरु है। मुंगेर, बेगूसराय, और दरभंगा सीट पर इंडी गठबंधन के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी एनडीए के सांसदों को चुनौती दें रहे हैं। चौथे चरण में पांच दिग्गज राजनेताओं की साख भी दांव पर है।

पहले 8 घंटे में सबसे अधिक मतदान दरभंगा में हुआ है। दरभंगा में 47.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। बेगुसराय में 42.57 प्रतिशत, मुंगेर में 43.55 प्रतिशत, उजियारपुर में 46.00 प्रतिशत तो वहीं समस्तीपुर में 47.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार में चौथे चरण में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक मतदान दरभंगा और समस्तीपुर में हुआ है। वहीं मुंगेर, उजियारपुर और बेगूसराय में भी वोटर्स का उत्साह देखने को मिल रहा है।

मालूम हो कि, बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उजियारपुर से केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मुंगेर से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, दरभंगा से पूर्व मंत्री ललित यादव और उजियारपुर से पूर्व सांसद आलोक मेहता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 9583662 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 5049656, महिला मतदाताओं की संख्या 4533813 और ट्रांसजेंडर की संख्या 193 है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

9 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

10 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

18 घंटे ago