Bihar

मुंगेर के एक बूथ पर प्रिजाइडिंग ऑफसर की मौत, पत्नी बोली- दिल की बीमारी के बाद भी लगाई ड्यूटी, कहा- मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए मतदान सोमवार को हो रहा है. बिहार की 5 संसदीय सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मुंगेर इस चरण में हॉट सीट बना हुआ है जहां जदयू के ललन सिंह और राजद की ओर से बाहुबली अशोक महतो की नवविवाहिता पत्नी अनीता देवी के बीच आमने-सामने की टक्कर की संभावना है. सुबह 6 बजे से बूथों पर मतदान कार्य शुरू कराया गया. इस दौरान एक बड़ा हादसा हुआ जब चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक की मौत हृदय गति रूकने के कारण हो गयी.

पोलिंग बूथ पर तैनात अफसर की मौत

मृतक चुनावकर्मी की पहचान मुंगेर जिले के टेटिया बंबर के जगतपुरा निवासी हेडमास्टर ओमकार चौधरी के रूप में की गयी है. ओमकार चौधरी की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगायी गयी थी. शंकरपुर स्थित मध्य विद्यालय बूथ नंबर 210 पर उनकी ड्यूटी लगी थी. मृतक के परिजन के करीबी सरपंच जयहिंद यादव ने बताया कि ओमकार चौधरी पोलिंग ऑफिसर 1 की भूमिका में थे. पुलिस प्रशासन व अन्य पदाधिकारियों के साथ ओमकार चौधरी भी रविवार की रात को ही बूथ पर पहुंच गए थे.

अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गयी मौत

बताया गया कि सुबह मतदान के दिन जगने के बाद स्नान वगैरह करके सत्तू का सेवन किया. शौचालय जाने के दौरान इनकी तबीयत बिगड़ी और उल्टी करने लगे. वो शौचालय से बाहर निकले और वहीं पर दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि शिक्षक का इलाज भागलपुर में चल रहा था. ये गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और डॉक्टर इन्हें बेड रेस्ट वगैरह की सलाह दिए हुए थे. बताया कि तीन बेटी और एक बेटे के पिता थे. वहीं शिक्षक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार, शिक्षक ओमकार चौधरी ने खुद को चुनाव ड्यूटी से अलग रहने का आवेदन भी दिया था. लेकिन उनके आवेदन को नामंजूर कर दिया गया था.

बिहार में चुनाव के दौरान पहले भी हो चुकी है मौत

गौरतलब है कि इससे पहले भी पूर्व में हुए मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात कई कर्मियों की जान जा चुकी है. पहले के तीन चरणों में भी ऐसे मामले देखे गए जब मतदान बूथ पर तैनाती के दौरान ही कर्मी की मौत हो गयी. इधर, मुंगेर में मतदान कार्य जारी है.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के सरायरंजन एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने NHAI को जारी किया नोटिस

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने…

1 घंटा ago

वास्तु विहार में इंजीनियर और काॅलेज कर्मी के अलग-अलग घरों में 24 लाख से अधिक के आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…

2 घंटे ago

मुसरीघरारी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 6 ताले काटकर 18 लाख के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…

3 घंटे ago

ठगी की रकम खपाने वाले 2 हजार 782 बैंक अकाउंट समस्तीपुर साइबर पुलिस के रडार पर

समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

9 घंटे ago