Samastipur

समस्तीपुर में चुनाव कराने आए असम रायफल के तीन जवान गंगा नदी में डूबे, दो को स्थानीय लोगों ने बचाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान की प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद मंगलवार की दोपहर जौनपुर स्थित अपने कैंप से निकलकर गंगा नदी में मोहनपुर प्रखंड के मटिओर घाट पर स्नान कर रहे तीन जवान डूबने लगे। इस दौरान दो जवान को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन एक जवान गहरे पानी में चला गया जिस कारण वह डूब गया। डूबे जवान की पहचान असम रायफल के मिंटू राय के रूप में की गई है।

सूचना पर पहुंचे पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी और स्थानीय पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। अंधेरा होने के बावजूद भी एसडीआरएफ की टीम डूबे जवान की तलाश में लगी है। रौशनी की व्यवस्था ना होने के कारण अब बुधवार की सुबह उसकी खोजबीन की जाएगी।

डूबने से बचे दोनों असम रायफल के जवानों के अनुसार जौनपुर स्थित कैंप से तीनों जवान पैदल ही 10 किलोमीटर दूर दियारा क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के लिए निकल पड़े। तीनों जवान कुछ दूर ट्रैक्टर और कुछ दूर पैदल चलने के बाद नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे, इसी दौरान तीनों डूबने लगे तो वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने दो जवान को बचा लिया लेकिन एक जवान डूब गया। आशंका जताई जा रही है की लहर में बहकर उक्त जवान पटना के इलाके में चला गया है। नदी के दूसरी तरफ पटना जिला ही है। कल सुबह स्थानीय प्रशासन द्वारा फिर से डूबे जवान को ढूंढे जाने की बात कही गई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

47 मिनट ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

10 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

10 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago