Samastipur

लोकसभा निर्वाचन के मतदान को लेकर सशस्त्र बलों के कंपनी के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा केंद्रीय सशस्त्र बलों के कंपनी के वरीय पदाधिकारियों के साथ लोक सभा निर्वाचन के मतदान को लेकर समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सम्पन्न कराने हेतु भारी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति मतदान केंद्रों पर की गई है। इसमें मतदान केंद्र पर कैसे जाना है, इसके बारे में बताया गया।

पुलिस अधीक्षक विनय विनय तिवारी के द्वारा बताया गया कि दिनांक 12 मई को पूरे बल के साथ डिस्पैच सेंटर पर जाना है और वहां से मतदान दल के साथ ईवीएम की सुरक्षा करते हुए मतदान केंद्र पर जाना है। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले के कुल 1381 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की जानी है। उनके द्वारा मतदान की सारी तैयारियां की बारे में पुलिस पदाधिकारियों को बताया गया।

इस बैठक में समस्तीपुर के सामान्य प्रेक्षक हरीथा वी कुमार, उजियारपुर के सामान्य प्रेक्षक कुलदीप शर्मा, पुलिस प्रेक्षक राहुल देव शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, सीएपीएफ कोषांग के नोडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों तथा पुलिस के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

20 सेकंड ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

6 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

7 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

8 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

16 घंटे ago