Samastipur

अंगारघाट थाने की पुलिस ने शराब कारोबारी संतोष राय को बेगूसराय से किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- अंगारघाट थाने की पुलिस ने शराब के कारोबारी संतोष कुमार राय को बेगूसराय से दबोचने में सफलता हासिल की। विगत दिनों ही अंगारघाट थाना के बिरनामा गांव में 50 लाख से अधिक रुपए का शराब जब्त किया गया था। अवैध शराब संतोष का था। इससे संबंधित अंगारघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर निवासी राम सकल राय का पुत्र संतोष पर अंगारघाट थाना के अलावा उजियारपुर व दलसिंहसराय, विभूतिपुर सहित अन्य थाना में शराब तस्करी का कई मामला दर्ज है। अंगारघाट एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि धंधेबाज को बेगूसराय जिले के पंचसल्ला में पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ी थी। इसके बाद समस्तीपुर जिला के विभिन्न थानों को सूचना देकर बुलाया। जिसके बाद खुलासा होने पर उसे अंगारघाट थाना लाकर न्यायालय को भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago