Samastipur

घर में कहासुनी होने के बाद जहरीला पदार्थ खा लेने से DMCH में समस्तीपुर के युवती की इलाज के दौरान मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- घर में कहासुनी होने के बाद जहरीला पदार्थ खा लेने से एक युवती की इलाज के दौरान गुरुवार को डीएमसीएच में मौत हो गई। मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी रामउद्गार महतो की पुत्री रंजनी कुमारी (18) के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी।

बताया जाता है कि बुधवार को मां से कहासुनी होने पर रंजनी ने चूहा मारने की दवा खा ली। उल्टियां होने पर आनन-फानन में उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर किए जाने पर उसका इलाज डीएमसीएच में चला। पुत्री रंजनी की मौत होने उसकी मां फूट फूटकर रो पड़ी। बेंता पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह दो भाइयों से बड़ी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

49 मिनट ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

7 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

23 घंटे ago